Ad

हरिद्वार में बड़ा हादसा टला, गंगा के तेज बहाव में बह रही महिला को PAC जवानों ने बचाया (वीडियो)


हरिद्वार में बड़ा हादसा टला, गंगा के तेज बहाव में बह रही महिला को PAC जवानों ने बचाया
हरिद्वार। गंगा दशहरा के दौरान हरिद्वार के विष्णु घाट पर शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गंगा में डुबकी लगाने के दौरान पैर फिसलने से एक महिला तेज बहाव में बहने लगी, जिसे मौके पर तैनात आपदा राहत दल 40 पीएसी के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल बाहर निकाल लिया।


जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 3:15 बजे सरस्वती पत्नी रोहित, निवासी हरियाणा, पंतद्वीप पार्किंग क्षेत्र हरिद्वार में गंगा स्नान कर रही थीं। इसी दौरान डुबकी लगाते समय उनका पैर फिसल गया और वह गंगा की तेज धारा में बहने लगीं। महिला को बहता देख घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई।
मौके पर तैनात 40 पीएसी के आपदा राहत दल के जवानों ने बिना देर किए तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाया और महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के बाद मौजूद लोगों ने जवानों की त्वरित कार्रवाई और साहस की सराहना की।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि गंगा में स्नान करते समय सावधानी बरतें और तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad