बड़ी खबर (हल्द्वानी) अब आंख से चुराया काजल. नगर निगम ने थाने में दी तहरीर।।


समाचार सारांश टीम नेटवर्क (हल्द्वानी) नगर निगम क्षेत्रों में पोलों से स्ट्रीट लाइटें गायब
हल्द्वानी नगर निगम से एक रोचक मामला सामने आया है यहां विद्युत पोलों से ही स्ट्रीट लाइट गायब हो गई है इससे निगम प्रशासन पर हड़कंप मचा हुआ है खुलासा होने के बाद अब इसकी तहरीर कोतवाली में दी गई है।
वार्ड 37 से वार्ड 54 तक पोलो में लगी 50 स्ट्रीट लाइट गायब

नगर निगम और EESL के सयुंक्त निरीक्षण में गायब मिली स्ट्रीट लाइट

थाना मुखानी को दी गयी स्ट्रीट लाइटें गायब होने की सूचना।

नगर निगम हल्द्वानी क्षेत्र में पोलो पर से स्ट्रीट लाईट गुम होने के सम्बनध में।

महोदय अवगत कराना है कि नगर निगम क्षेत्र के अन्र्तगत मार्ग प्रकाश व्यवस्था हेतु नगर निगम द्वारा किये गये अनुबन्ध के अनुसार हमारे उपक्रम ई०ई०एस०एल० द्वारा 18 वाडो में विद्युत पोलो पर एल०ई०डी० लाईटे लगवायी गई थी। दिनांक 19/12/2024, 20/12/2024 व 21/12/2024 को नगर निगम व ई०ई०एस०एल० द्वारा संयुक्त निरीक्षण के दौरान वार्ड 37 से वार्ड 54 तक लगाई गई (50) एल०ई०डी० लाईटे पोलो पर नहीं पाई गई है। जिसकी सूचना अपने उच्च अधिकारीयों को मौखिक रूप से दे दी गई है। उनके निर्देशों के क्रम में नगर निगम व ई०ई०एस०एल० के मध्य हुऐ अनुबन्ध पैरा संख्या 11 के अनुसार उक्त एल०ई०डी० लाईट जो पोलों पर नहीं पाई गई है की सूचना दर्ज की जानी है। इस सन्दर्भ यह सूचना आपकी जानकारी हेतु प्रस्तुत की जाती है। जिसके क्रम में वार्ड 37 से वार्ड 54 तक (50) गुम हुई लाईट की सूचना र्दज की जानी है। अतः आप वार्ड 37 से वार्ड 54 तक गुम हुई (50) लाईटो की सूचना दंज करने की कार्यवाही करने का कष्ट करे। पोलों पर नहीं पाई गई लाईटों की सूची संलग्न कर प्रेषित की जा रही है।

Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *