Ad

बड़ी खबर (हल्द्वानी)अवैध असलाह से की थी फायरिंग, तीन गिरफ्तार,


हल्द्वानी
कालाढूंगी क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल, एक .22 बोर तमंचा तथा पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस टीम को 1,500 रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
घटना 14 फरवरी 2026 की रात की है। डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि हल्द्वानी रोड पर बैलपोखरा तिराहे के पास आपसी विवाद के दौरान फायरिंग हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने घटनास्थल से 32 बोर के 11 और .22 बोर के 2 खोखे बरामद किए।
16 फरवरी को ग्राम बच्चीनगर निवासी बलजीत कौर की तहरीर पर रंजीत सिंह, मनदीप सिंह उर्फ मंगा, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी व एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी के निर्देश पर गठित टीम ने 20 फरवरी को गडप्पू बैरियर के पास से तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में पुरानी रंजिश के चलते झगड़ा और फायरिंग की बात सामने आई है। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में भी कार्रवाई की गई है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad