Ad

बड़ी खबर (किच्छा)अवैध प्रकाष्ठ से भरा ट्रक वन विभाग ने पकड़ा ।।


हल्द्वानी।
डौली रेंज अंतर्गत किच्छा–पिपलिया नेशनल हाईवे पर वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध लकड़ी से भरा 12 टायरा ट्रक पकड़ा है। यह कार्रवाई मंगलवार तड़के करीब 01:30 बजे पिपलिया गेट पर वाहन चेकिंग के दौरान की गई।
जानकारी के अनुसार, चेकिंग के दौरान जैसे ही वन कर्मियों ने ट्रक संख्या UP26-T-0494 को रोकने का इशारा किया, चालक ने वाहन को तेज गति से पुलभट्टा की ओर भगाना शुरू कर दिया। वन विभाग की टीम ने कुछ दूरी तक ट्रक का पीछा किया, लेकिन खुद को घिरता देख चालक ट्रक को सड़क किनारे छोड़कर मौके से फरार हो गया।
ट्रक की जांच करने पर उसमें आम, कंजू, सीरस और गुटेल प्रजाति की भारी मात्रा में अवैध लकड़ी भरी पाई गई। वाहन की तलाशी के दौरान अभिवहन से संबंधित कोई भी वैध प्रपत्र प्रस्तुत नहीं किया जा सका।
वन विभाग ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर डौली वन परिसर, लालकुआं में सुरक्षित खड़ा करा दिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad