Ad

बड़ी खबर (उत्तराखंड) अगले तीन घंटे,घने कोहरे का येलो अलर्ट ।।


उधम सिंह नगर, चंपावत व नैनीताल के मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा, येलो अलर्ट जारी
उधम सिंह नगर/नैनीताल।
मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए जनपद उधम सिंह नगर, चंपावत एवं नैनीताल के मैदानी इलाकों में घने कोहरे की चेतावनी दी है। जारी अलर्ट के अनुसार 05 जनवरी 2026 की रात्रि 9:26 बजे से 06 जनवरी 2026 की मध्यरात्रि 12:26 बजे तक अगले तीन घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाने की अत्यधिक संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक बाजपुर, काशीपुर, जसपुर, खटीमा सहित आसपास के क्षेत्रों में दृश्यता बेहद कम हो सकती है। कोहरे के चलते सड़क व रेल यातायात प्रभावित होने की आशंका है।
प्रशासन ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने, अनावश्यक यात्रा से बचने तथा धीमी गति से वाहन चलाने की अपील की है। वहीं नागरिकों से भी सतर्क रहने और मौसम से जुड़ी ताज़ा जानकारी पर नज़र बनाए रखने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad