Ad

बड़ी खबर(हल्द्वानी) आरपीएफ की कार्रवाई नो पर्किंग जोन में खड़े वाहनों पर लगा जुर्माना ।।


रेलवे परिसर में नो पार्किंग में खड़े 5 वाहन चालकों पर कार्रवाई, मौके पर वसूला गया जुर्माना
हल्द्वानी, । रेलवे परिसर में नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करने वाले चालकों के विरुद्ध रेलवे सुरक्षा बल द्वारा विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की गई।
निरीक्षक तरुण वर्मा ने बताया कि हेड कांस्टेबल दीवान चंद, हेड कांस्टेबल गिरीश चंद, कांस्टेबल गोविंद गिरी तथा कांस्टेबल ओपी मीणा के साथ रेलवे अधिनियम की धाराओं का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। टीम जब फूड प्लाजा के सामने पहुंची तो वहां पांच दोपहिया वाहन चालक रेलवे परिसर के नो पार्किंग क्षेत्र में अपने वाहन खड़े किए हुए पाए गए।
पुलिस टीम ने सभी वाहनों को कब्जे में लेकर संबंधित चालकों को पोस्ट पर लाया और उनके विरुद्ध रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट पर मुकदमा अपराध संख्या 63/26 से 67/26 तक पंजीकृत किया गया।
कार्रवाई के दौरान पकड़े गए व्यक्तियों में विपिन चंद (निवासी मल्ला बीरा, काठगोदाम), तनुज शर्मा (निवासी उपरोक्त), शमशुल हसन (निवासी आजाद नगर, हल्द्वानी), शमशाद (निवासी कोल टैक्स) तथा कुलदीप वर्मा (निवासी रेलवे कॉलोनी) शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad