Ad

(बड़ी खबर)लालकुआं में किया था साइबर फ्रॉड, ऐसे हुई गिरफ्तारी।।


राजस्थान से दबोचा गया साइबर ठग, ‘ऑपरेशन प्रहार’ में नैनीताल पुलिस की बड़ी कामयाबी
हल्द्वानी/नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत नैनीताल पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए साइबर धोखाधड़ी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे शातिर वारंटी को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी इमरान पुत्र रईस, निवासी गदरवास (जिला डीग, राजस्थान) पिछले काफी समय से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपनी पहचान छिपा रहा था। उस पर फौजदारी वाद संख्या 2110/2021 और 2119/2021 के तहत धारा 420, 120-बी आईपीसी एवं 66 आईटी एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं।
इस कार्रवाई को अंजाम देने के लिए पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में कोतवाली हल्द्वानी और लालकुआं पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया गया। प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता और बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर राजस्थान के थाना कामा (जिला डीग) में दबिश देकर 6 अप्रैल 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गौरव जोशी, कांस्टेबल संतोष बिष्ट, अपर उपनिरीक्षक प्रेम नेगी और कांस्टेबल आनंद पुरी शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad