Ad

बड़ी खबर(लालकुआं)आइटीबीपी में चार दिवसीय ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ तनाव प्रबंधन कार्यशाला का समापन।


लालकुआँ।
आईटीबीपी की 34वीं वाहिनी के तत्वावधान में क्षेत्रीय मुख्यालय अल्मोड़ा के अधीनस्थ 7वीं, 14वीं, 34वीं एवं 36वीं वाहिनियों के बल पदाधिकारियों के लिए आयोजित चार दिवसीय ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ तनाव प्रबंधन कार्यशाला का विधिवत समापन किया गया।
कार्यशाला के दौरान हिमवीरों को जीवन के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें सकारात्मक सोच विकसित करना, विपरीत परिस्थितियों का आत्मविश्वास के साथ सामना करना, श्वास पर नियंत्रण, ध्यान, योग, उचित आहार एवं मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी शामिल रही।
समापन अवसर पर सेनानी श्री अनिल सिंह बिष्ट ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यशाला में प्राप्त ज्ञान और अभ्यास को हिमवीर अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करें, जिससे वे मानसिक रूप से सशक्त रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन और अधिक प्रभावी ढंग से कर सकें।
कार्यशाला में हल्द्वानी स्थित ‘आर्ट ऑफ लिविंग संस्थान’ के प्रतिनिधि श्री लोकेश पाण्डेय, श्रीमती शैली गोयल एवं श्रीमती भावना फर्त्याल द्वारा हिमवीरों को सुदर्शन क्रिया, योग, सूर्य नमस्कार एवं ध्यान योग का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया।
इस अवसर पर सहायक सेनानी श्री कृष्ण सिंह दीक्षित, सहायक सेनानी श्री दीपक सहरावत, डॉ चन्द्र शेखर, सहायक सेनानी/एमओ सहित अन्य बल पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad