Ad

बड़ी खबर(रामनगर)जिम कॉर्बेट पार्क क्षेत्र में मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकथाम को लेकर जागरूकता गोष्ठी ।।


रामनगर : जिम कॉर्बेट पार्क क्षेत्र में मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकथाम को लेकर जागरूकता गोष्ठी
रामनगर।
मंगलवार को जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान से सटे बिजरानी रेंज के आमडंडा खत्ता एवं रिंगोरा खत्ता में मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम को लेकर एक जागरूकता बैठक/गोष्ठी का आयोजन किया गया। शीतकाल के दौरान बढ़ रही मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं के मद्देनजर वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से वन क्षेत्र में जलौनी लकड़ी एवं घास पट्टी के लिए प्रवेश न करने की अपील की।
बैठक में उप प्रभागीय वनाधिकारी एवं बिजरानी के वन क्षेत्राधिकारी ने ग्रामीणों को सतर्कता बरतने, वन्यजीवों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने तथा विभागीय दिशा-निर्देशों का पालन करने की जानकारी दी। इसके साथ ही ग्रामवासियों की मूलभूत समस्याओं पर भी चर्चा की गई और उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया।
गोष्ठी में पार्क वार्डन श्री बिंदर पाल, वन क्षेत्राधिकारी श्री नवीन चंद्र पांडे, वन दरोगा श्री रमन सिंह एवं मानसी अरोरा, वन आरक्षी श्री प्रमोद सत्यवली, उपराजिक श्री इंद्र लाल सहित बड़ी संख्या में खत्तावासी ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad