Ad

बड़ी खबर(रामनगर)कहीं गैस नहीं मिल रही तो,कहीं गैस का अवैध कारोबार. बड़ी तादात में सिलेंडर बरामद ।।


रामनगर में अवैध LPG रिफिलिंग गैंग का भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार
रामनगर (नैनीताल), 10 अप्रैल
जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत रामनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशों पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस ने घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करने वाले एक गैंग का पर्दाफाश किया है।
पुलिस के अनुसार, 9 अप्रैल को एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल और क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में टीम ने खराड़ी क्षेत्र में एक मकान पर छापेमारी की। यहां घरेलू LPG सिलेंडरों का अवैध भंडारण और रिफिलिंग का काम किया जा रहा था।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 34 छोटे-बड़े गैस सिलेंडर, रिफिलिंग उपकरण, तराजू-बाट और करीब आधा ड्रम डीजल बरामद किया। कार्रवाई के दौरान दो सगे भाइयों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमन उर्फ भल्ला (26) और शहजाद उर्फ शैजी (23) निवासी खताड़ी, रामनगर के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने कहा कि जनसुरक्षा से खिलवाड़ करने और गैस की कालाबाजारी में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आमजन से अपील की है कि इस तरह की किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
इस कार्रवाई में पुलिस टीम के उपनिरीक्षक दीपक बिष्ट, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad