समाचार सारांश टीम नेटवर्क देहरादून-: रेल प्रशासन ने यात्रियों के हित को देखते हुए बड़ा निर्णय लिया है जिससे इन रेल यात्रियों को कम किराया खर्च कर उन्हें फायदा होगा रेलवे के अनुसार हावड़ा–देहरादून एवं हावड़ा–जम्मूतवी रूट पर चलने वाली कुछ सुपरफास्ट ट्रेनों को मेल/एक्सप्रेस श्रेणी में परिवर्तित किया गया है, साथ ही उनकी गाड़ी संख्या भी बदली गई है।
परिवर्तित ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है—
गाड़ी संख्या 12327 (हावड़ा–देहरादून) अब 13035 के रूप में 14 अप्रैल 2026 से संचालित होगी।
गाड़ी संख्या 12328 (देहरादून–हावड़ा) अब 13036 के रूप में 15 अप्रैल 2026 से चलेगी।
गाड़ी संख्या 12369 (हावड़ा–देहरादून) जो वर्तमान में सुपरफास्ट श्रेणी में है, उसे मेल/एक्सप्रेस श्रेणी में परिवर्तित कर 13037 किया गया है, यह बदलाव 13 अप्रैल 2026 से लागू होगा।
गाड़ी संख्या 12370 (देहरादून–हावड़ा) अब 13038 के रूप में 14 अप्रैल 2026 से संचालित होगी।
गाड़ी संख्या 12331 (हावड़ा–जम्मूतवी) को बदलकर 13041 किया गया है, यह परिवर्तन 14 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा।
गाड़ी संख्या 12332 (जम्मूतवी–हावड़ा) अब 13042 के रूप में 16 अप्रैल 2026 से चलेगी।
मंडल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पूर्व बदली हुई गाड़ी संख्या और श्रेणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
बड़ी खबर(देहरादून)रेल यात्रियों को होगा फायदा, देहरादून से चलने वाली सुपरफास्ट ट्रेन हुई मेल,एक्सप्रेस ट्रेन।


