कोतवाली बुग्गावाला
महिला एवं बाल अपराधों पर SSP हरिद्वार का रुख़ एकदम स्पष्ट, ज़ीरो टॉलरेंस
अहमदाबाद (गुजरात) से नाबालिग लड़की का अपहरण व दुष्कर्म करने वाला फरार आरोपी दबोचा
पुलिस टीम द्वारा अपह्रता को भी अहमदाबाद (गुजरात) से सकुशल बरामद किया गया
दिनांक 11.02.2026 को वादी निवासी थाना बुग्गावाला, जनपद हरिद्वार द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि दिलनवाज पुत्र इरफान निवासी ग्राम लालवाला थाना बुग्गावाला व अन्य आरोपी द्वारा वादी की नाबालिग बहन (उम्र 15 वर्ष) को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है।
तहरीर के आधार पर थाना बुग्गावाला पर मु0अ0सं0 11/2026 पंजीकृत किया गया।
घटना की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपह्रता की शीघ्र बरामदगी व आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। प्रभारी निरीक्षक बुग्गावाला द्वारा अलग-अलग टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया।
डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर कार्यवाही करते हुए दिनांक 16.02.2026 को पुलिस टीम द्वारा अपह्रता एवं आरोपी को मीना कम्पनी, चंदोडर, जनपद अहमदाबाद (गुजरात) से सकुशल बरामद कर किया गया।
विवेचना के उपरांत मुकदमे में पॉक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी के विरूद्ध विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
नाम पता आरोपित
दिलनवाज पुत्र इरफान, निवासी ग्राम लालवाला थाना बुग्गावाला, जनपद हरिद्वार,
पुलिस टीम
- उ0नि0 देवेन्द्र सिंह
- का0 विक्रम
- का0 दिलीप सिंह


