थाना पिरान कलियर
अचानक हुयी थी लापता नाबालिक बालिका
बालिका के परिजन नाबालिक होने के कारण छोड चुके थे बालिक के मिलने की आस
हरिद्वार पुलिस पुलिस द्वारा ‘’आपरेशन स्माईल अभियान’’ के तहत ठोस पहल पतारसी सुरागरसी व पडताल से रामपुर उ0प्र0 से किया बरामद
परिजनों द्वारा हरिद्वार पुलिस के इस कार्य की, की गई सराहना
1.मारच को वादी निवासी रहमतपुर कलियर द्वारा थाना आकर सूचना दी गयी कि दि0 19.02.2026 को उसकी नाबालिक पुत्री घर से बिना बताये अचानक लापता हो गयी है जिसकी भरपूर तलाश उनके द्वारा अपने स्तर से की गयी किन्तु कुछ पता नही चला।
वादी की तहरीर पर है घटना संवेदनशील नाबालिक लडकी होने के कारण थानाध्यक्ष पिरान कलियर द्वारा तत्काल थाना कलियर पर अभियोग पंजीकृत किया गया।
श्रीमान पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा राज्य मे चलाये जा रहे ‘’आपरेशन स्माईल अभियान’’ के तहत मे उच्चाधिकारीगणो को सूचित करते हुये विवेचना उ0नि0 विशाखा असवाल के सुपुर्द की गयी।
आरोपी व बालिका बरामदगी हेतु पतारसी सुरागरसी करते हुये शीघ्र अनावरण के आदेश जारी किये गये। थानाध्यक्ष द्वारा टीम का गठन करते हुये बालिका की तलाश हेतु अथक प्रयास किये गये किन्तु नही मिली।
बालिका के पास मोबाईल आदि संसाधन नही थे होने पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर तथा सीसीटीवी कैमरा फुटेज फोटो पम्पलेट,DCRB, SCRB, दूरर्शन,
अनाथालय,सेल्टर हाऊस सोशल मिडिया वॉटसएप्प आदि आधुनिक तंत्र के आधार पर बालिका अथक प्रयासो के बावजूद आखिर पुलिस रेलवे स्टेशन जिला रामपुर पहुचीं जहां बालिका का सुराग निकालते हुये शिनाख्त कर पुलिस संरक्षण में लिया गया ।
बालिका से पूछताछ करने पर बताया कि पिता को ईद पर नये कपडे लाने को लेकर नाराज होकर घर से नकल कर पहले रेलवे स्टेशन सहारनपुर फिर रामपुर चली गयी तथा स्टेशन पर दिन बिताये, पूछताछ से बालिका ने अपने साथ किसी प्रकार के दुर्व्यवहार व घटना का होना नही बताया ।
उक्त बालिका के बाद विधिक बयान के उसके परिजनो की सुपुर्दगी मे दिया गया जिन्होने हरिद्वार पुलिस के इस नेक कार्य की सराहना करते हुए धन्यवाद किया गया है ।
पुलिस टीम-
1- रविन्द्र कुमार (थानाध्यक्ष)
2-उ0नि0 विशाका असवाल
3-अ0उ0वि0 राम अवतार
4-हे0का0 कुम्पाल तोमर
5-म0का0 सरिता रणा


