गर्मी के मौसम में पेयजल व्यवस्था के लिए कंट्रोल रूम स्थापित
लालकुआँ। ग्रीष्म ऋतु 2026 के दौरान नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में सुचारू पेयजल आपूर्ति बनाए रखने के लिए उत्तराखण्ड जल संस्थान ने हल्द्वानी ग्रामीण (लालकुआँ) शाखा में शिकायत निवारण केंद्र (कंट्रोल रूम) की स्थापना की है।
अधिशासी अभियन्ता नन्द किशोर ने जानकारी देते हुए बताया कि गर्मियों में पेयजल संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए यह व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि लालकुआँ नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता पेयजल अथवा हैंडपंप से संबंधित शिकायतें कंट्रोल रूम में दर्ज करा सकते हैं।
शिकायत दर्ज कराने के लिए शाखा कार्यालय हल्द्वानी ग्रामीण (लालकुआँ) में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका फोन नंबर 05946-327567 है।
विभाग द्वारा क्षेत्रवार अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की गई है। इकाई गौलापार क्षेत्र के लिए सहायक अभियन्ता शेखर रौतेला, इकाई लालकुआँ क्षेत्र के लिए सहायक अभियन्ता ललित मोहन ऐठानी, गौलापार व चोरगलिया क्षेत्र के लिए अपर सहायक अभियन्ता शेखर चन्द्र जोशी, धौलाखेड़ा, हरिपुर तुलाराम, हरिपुर शिवदत्त, फत्ताबंगर, पदमपुर देवलिया, जयपुर खीमा, तेजपुर नेगी व जयपुर बीसा क्षेत्रों के लिए अपर सहायक अभियन्ता खुशबू जोशी को जिम्मेदारी दी गई है।
इसी प्रकार लालकुआँ नगरीय, गंगापुर कब्डवाल, हरिपुर बच्ची, राधाबंगर तथा हैंडपंप से संबंधित शिकायतों के लिए कनिष्ठ अभियन्ता राहुल चौहान तथा किशनपुर सकुलिया, बकुलिया, पाडलीपुर भवान सिंह नवाड़, खड़कपुर एवं टैंकर संचालन के लिए कनिष्ठ अभियन्ता दुर्गेश भट्ट को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जल संस्थान ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि पेयजल संबंधी किसी भी समस्या के समाधान के लिए कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा
ब्रेकिंग न्यूज़ (लालकुआं) पेयजल समस्या, क्षेत्रवार अधिकारियों की जिम्मेदारी की तय, कंट्रोल रूम स्थापित।।


