Ad

बड़ी खबर (हल्द्वानी) विधायक सुमित हृदयेश ने बजट को बताया निराशाजनक ।।


आम बजट 2026 पर हल्द्वानी विधायक श्री सुमित हृदयेश का बयान:

बजट कैसा है, इसका सबसे बड़ा मानक सेंसेक्स और निफ्टी जैसी मार्केट्स होती हैं। आज स्टॉक मार्केट, निफ्टी और सेंसेक्स में आई भारी गिरावट साफ दर्शाती है कि यह बजट पूरी तरह निराशाजनक है।
फ्यूचर ट्रेडिंग पर टैक्स लगाना सरकार की गंभीर भूल है। इसके ऐलान के साथ ही शेयर बाजार में गिरावट, सोना-चांदी के भावों में अचानक कमी—ये सभी संकेत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय रुपये की वैल्यू पर नकारात्मक प्रभाव डालने वाले हैं।


उत्तराखंड जैसे आपदा-प्रभावित पहाड़ी राज्य के लिए किसी भी प्रकार का विशेष पैकेज न दिया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
बेरोजगार युवाओं, महिलाओं और किसानों को इस बजट से कुछ भी हासिल नहीं हुआ है।
कुल मिलाकर यह बजट आम जनता की अपेक्षाओं के बिल्कुल विपरीत है और देश की अर्थव्यवस्था में अनिश्चितता पैदा करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad