Ad

बड़ी खबर (नैनीताल) अंश का उत्कृष्ट प्रदर्शन, बड़ा मुकाम किया हासिल।।


जेईई मेन में अंश अग्रवाल का शानदार प्रदर्शन, 98.54 एनटीए स्कोर हासिल
रामनगर। ग्रीन फील्ड अकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा 12वीं के छात्र अंश अग्रवाल ने जेईई मेन परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 98.54 एनटीए स्कोर प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वर्तमान में अंश 12वीं बोर्ड परीक्षा दे रहे हैं और इस महत्वपूर्ण परीक्षा के बीच मिली यह उपलब्धि विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय बन गई है।
अंश की इस सफलता पर विद्यालय के मैनेजर डायरेक्टर शिशुपाल सिंह रावत, डायरेक्टर गौरव रावत एवं प्रधानाचार्या कंचन बिष्ट ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी। विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त शिक्षकों ने अंश के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत, अनुशासन और लगन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है और विद्यार्थियों में भी इस उपलब्धि को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। विद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की है कि अंश आगामी परीक्षाओं में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad