उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन का खतरा, DGRE ने जारी की चेतावनी
देहरादून: रक्षा मंत्रालय के अधीन Defence Research and Development Organisation (DRDO) की इकाई Defence Geoinformatics Research Establishment द्वारा जारी ताजा हिमस्खलन चेतावनी (Avalanche Warning Bulletin) में उत्तराखंड के ऊंचाई वाले जिलों के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
20 मार्च 2026 शाम 5 बजे से 21 मार्च 2026 शाम 5 बजे तक प्रभावी इस बुलेटिन के अनुसार राज्य के Uttarkashi, Chamoli और Pithoragarh जिलों में 2700 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लेवल-3 (ऑरेंज) का हिमस्खलन खतरा बना हुआ है। इसे “असुरक्षित स्थिति” माना जाता है, जहां कई स्थानों पर बर्फ अस्थिर है और मध्यम आकार के हिमस्खलन स्वतः भी आ सकते हैं।
वहीं Rudraprayag और Bageshwar जिलों में खतरा लेवल-1 (ग्रीन) श्रेणी में है, जिसे सामान्यतः सुरक्षित माना जाता है। हालांकि, विशेषज्ञों ने यहां भी सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
विशेषज्ञों के अनुसार ऑरेंज स्तर पर अधिकांश हिमस्खलन मार्गों में बर्फ का जमाव अस्थिर रहता है और प्राकृतिक रूप से हिमस्खलन होने की संभावना बनी रहती है, जो घाटी तक पहुंच सकते हैं। ऐसे में बर्फ से लदे ढलानों पर आवाजाही से बचने और केवल सुरक्षित मार्गों का चयन करने की सलाह दी गई है।
DGRE ने आम लोगों, पर्यटकों और स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और सभी सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की है। पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम और बर्फ की स्थिति तेजी से बदल सकती है, इसलिए हर स्थिति में सावधानी बरतना जरूरी है।
बड़ी खबर (देहरादून)उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन का खतरा, DGRE ने जारी की चेतावनी


