19 से 21 फरवरी तक चंपावत में राज्य स्तरीय यूथ वॉलीबॉल चैंपियनशिप, नैनीताल टीम का ट्रायल 17 को
हल्द्वानी। उत्तराखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन एवं खेल विभाग के समन्वय से तथा उत्तराखंड ओलंपिक संगठन के मार्गदर्शन में 19 से 21 फरवरी 2026 तक राज्य स्तरीय पुरुष वर्ग की यूथ वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2025-26 का आयोजन चंपावत में किया जाएगा। प्रतियोगिता गोरल चौड़ मैदान में संपन्न होगी, जिसमें प्रदेशभर की टीमें प्रतिभाग करेंगी।
इस प्रतियोगिता के लिए जनपद नैनीताल की वॉलीबॉल टीम के चयन हेतु 17 फरवरी 2026 को सायं 3:00 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम हल्द्वानी में ट्रायल आयोजित किया जाएगा। ट्रायल में वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जिनकी जन्मतिथि 01 जनवरी 2005 या उसके बाद की हो।
प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को उत्तराखंड का स्थायी निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं जन्मतिथि प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।
जिला क्रीड़ा अधिकारी, हल्द्वानी नैनीताल ने इच्छुक खिलाड़ियों से समय पर उपस्थित होकर ट्रायल में प्रतिभाग करने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी स्टेडियम हल्द्वानी के वॉलीबॉल कोच श्याम मन्नू भट्ट से संपर्क कर सकते हैं।
बड़ी खबर(हल्द्वानी) नैनीताल जनपद की टीम का ट्रायल इस दिन,वॉलीबॉल के खिलाड़ी तुरंत करें संपर्क।।


