हल्द्वानी में 1-2 अप्रैल को ट्रैफिक डायवर्जन, जानिए पूरा प्लान
हल्द्वानी: जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना के तहत नहर पुनर्निर्माण और वृक्ष पातन कार्य को लेकर काठगोदाम क्षेत्र में 1 और 2 अप्रैल 2026 को यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। यह डायवर्जन प्लान दोनों दिन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।
प्रशासन द्वारा जारी प्लान के अनुसार, पर्वतीय क्षेत्र से मैदानी क्षेत्र की ओर आने वाले सभी वाहनों को नारिमन तिराहा काठगोदाम से डायवर्ट कर गोलापार रोड के रास्ते भेजा जाएगा।
वहीं, काठगोदाम क्षेत्र से हल्द्वानी शहर की ओर आने वाले वाहनों को कॉल्टेक्स तिराहा से डायवर्ट कर पुराना फायर स्टेशन तिराहा होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा।
इसके अलावा, हल्द्वानी शहर से काठगोदाम की ओर जाने वाले सभी वाहनों को हाइडिल तिराहा से डायवर्ट कर पुराना फायर स्टेशन तिराहा और फिर कैल्टेक्स तिराहा के रास्ते भेजा जाएगा।
प्रशासन ने सभी वाहन चालकों और आम लोगों से अपील की है कि तय समय के दौरान असुविधा से बचने के लिए जारी ट्रैफिक डायवर्जन प्लान का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें।
बड़ी खबर(हल्द्वानी) दो दिन यातायात रहेगा प्रभावित, रूट रहेगा डाइवर्ट।।


