Ad

बड़ी खबर(नैनीताल)राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के लिए चयनित हुई स्नेहा ।।


भारतीय ज्ञान प्रणाली परीक्षा में डीएसबी की स्नेहा प्रथम

अब राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के लिए हुई चयनित

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय,

डीएसबी परिसर में शिक्षा विभाग (आईटीईपी) की छात्रा स्नेहा मुरारी ने भारतीय ज्ञान प्रणाली परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए परिसर स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनका चयन अब राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के लिए हुआ है। स्नेहा की यह सफलता पूरे डीएसबी कैंपस, नैनीताल तथा कुमाऊं विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। भारतीय ज्ञान प्रणाली परीक्षा का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, दर्शन, पारंपरिक विज्ञान एवं जीवन मूल्यों की गहन समझ विकसित करना है। देशभर के हजारों विद्यार्थियों के बीच शीर्ष स्थान प्राप्त करना स्नेहा मुरारी की मेहनत, लगन और अनुशासन का स्पष्ट प्रमाण है।

इस अवसर पर कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत ने स्नेहा मुरारी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और छात्रों की प्रतिभा को दर्शाती है। वहीं शिक्षा संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. अतुल जोशी ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा परीक्षा में स्नेहा मुरारी का शीर्ष स्थान प्राप्त करना हमारे लिए अत्यंत गर्व और प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने विश्वविद्यालय की समन्वयक डा. उमंग सैनी, शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डा. अशोक उप्रेती तथा सभी प्राध्यापकों तथा सहयोगी कर्मचारियों को भी इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad