समाचार सारांश टीम नेटवर्क बहादराबाद
नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा
बहादराबाद निवासी महिला द्वारा दिनांक-13.12.2025 को थाना बहादराबाद में तहरीर देकर अंकित कराया था कि उसकी नाबालिक पुत्री उम्र-17 वर्ष से बन्टी नामक युवक ने बहला फुसलाकर दुष्कर्म किया व परिजनों को जान से मारने दी। दिये गये प्रार्थना पत्र पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया।
मुकदमा उपरोक्त में वांछित आरोपी बन्टी की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी को आज दिनांक 02.02.2026 को सलेमपुर के पास से दबोचा। नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
नाम व पता आरोपी-
बन्टी पुत्र रमेश कुमार निवासी सीमली थाना लक्सर हरिद्वार
पुलिस टीम-
- व०उ०नि० नितिन बिष्ट
- म०उ०नि० ज्योति नेगी
- का० बलवंत सिंह
- कानि० वसीम-CIU हरिद्वार


