Ad

पदोन्नति के साथ नई जिम्मेदारी की ओर कदम: एसपी दीपशिखा अग्रवाल को नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई।।


पदोन्नति के साथ नई जिम्मेदारी की ओर कदम: एसपी दीपशिखा अग्रवाल को नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई
नैनीताल।
नैनीताल पुलिस में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और कार्यकुशलता की मिसाल रहीं एसपी/क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल को पदोन्नति के उपरांत एसपी विजिलेंस/सीबीसीआईडी हल्द्वानी के पद पर स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 ने उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि श्रीमती अग्रवाल ने सीमित समय में भी जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने नई तैनाती एवं भविष्य की जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल अक्टूबर 2024 से जनपद नैनीताल में क्षेत्राधिकारी लालकुआं एवं क्षेत्राधिकारी भवाली के पद पर तैनात रहीं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण मामलों में त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्यवाही कर पुलिस प्रशासन की साख को मजबूत किया। जनता से संवाद, महिला-सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में उनका कार्य सराहनीय रहा।
विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 जगदीश चन्द्रा, एसपी सिटी हल्द्वानी श्री मनोज कत्याल, एसपी दूरसंचार श्री रेवाधर मठपाल, सिटी मजिस्ट्रेट श्री गोपाल सिंह चौहान, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार सैनी, क्षेत्राधिकारी रामनगर श्री सुमित पांडे, सीएफओ श्री गौरव किरार, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन नैनीताल श्री हरकेश सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक अभिसूचना श्रीमती मीना पांडे, थानाध्यक्ष काठगोदाम श्री विमल मिश्रा, प्रधान लिपिक, वाचक, आंकिक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad